शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां में बिगत दिवस एक आरोपी दाताराम कुशवाह ने गांव की एक महिला सरोज (परिवर्तित नाम)के साथ बलात्कार कर दिया।
घटना के समय पीडि़ता अपने खेत की मढिय़ा में सो रही थी और उसका पति खेत में पानी दे रहा था। वहीं सास, ससुर बाहर गए हुए थे।
जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और 20 सित बर की रात्रि करीब 11 वह उसकी मढिय़ा में घुसा और घटना कारित कर दी। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
कल सुबह पीडि़ता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दाताराम कुशवाह के खिलाफ धारा 376, 506 बी भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।