पति के थे अवैध संबंध, इस कारण बेटी सहित कूद गई कुएं में

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर के ग्राम कमालपुर में बीते माह एक महिला ने अपनी तीन वर्ष की बच्ची के साथ कुए में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका रामश्री पत्नि रामरतन लोधी के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस ने मृतिका को बच्ची की हत्या का आरोपी मानते हुए यह प्रकरण दर्ज किया हैं। वहीं मृतिका के पति ने भी जहर का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में भी पुलिस ने जांच के बाद मृतक रामरतन के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया हैं।

विदित हो की 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे मृतिका रामश्री अपनी तीन वर्षीय बच्ची को लेकर कुए में कूद गई। जिससे माँ बेटी दोनों की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने जांच की जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतिका को आशंका थी कि उसके पति के पिछोर की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन उसने कभी उस महिला को देखा नहीं था।

और इसी आशंका के चलते उसने अपने तीन वर्ष की बच्ची के साथ घर के पास स्थित कुएं में छलांग मार दी। इस घटना के बाद उसका पति रामरतन इतना क्षुब्ध हो गया। जिससे उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!