शिवपुरी। पुलिस थाना पिछोर में पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला की जमकर मारपीट कर दी। घटना में घायल महिला ने पुलिस थाना सीहोर में शिकायत कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सीहोर थाना क्षेत्र में फरियादी महिला समीक्षा पत्नि दीपक भार्गव उम्र 23 वर्ष निवासी पिछोर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बीती शाम 6 बजे के लगभग वह अपने घर जा रही थी।
तभी उससे रंजिश रखने वाले आरोपी आलोक भार्गव, आलोक व शिवम त्रिपाठी निवासी ग्राम गडेचा पिछोर ने मुंहवाद किया है और रंजिश भुनाते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।