शिवपुरी। इंदार थानांतर्गत गांव हरीपुरचक में एक युवक की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस जेई सहित ऑपरेटर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव हरीपुरचक निवासी बृजेश झा, 21 सित बर को दोपहर ढाई बजे विद्युत लाइन पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की तो यह तथ्य उजागर हुए कि लापरवाही पूर्वक करंट चालू करने के कारण बृजेश की मौत हुई थी इस घटनाक्रम में जेई नरोत्तम जाटव व ऑपरेटर वीरेन्द्र जाटव की लापरवाही रही पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।