आदिवासी महिला से गनपाइंट पर गैंगरेप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के हरिनगर में स्थित पीडि़ता के खेत पर विगत दिवस दो आरोपियों ने कट्टा अड़ाकर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार कर दिया। इस घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 342, 376 घ सहित 3(1)5, 3(1)12 एससीएसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामले को अजाक्स थाने को स्थानांतरित कर दिया है। इस मामले में अजाक्स पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सावित्र आदिवासी (परिवर्तित नाम) 20 अगस्त की शाम ग्राम हरिनगर में स्थित खेत पर अकेली थी जहां दो आरोपी धर्मेन्द्र वंशकार और मनोहर यादव वहां पहुंचे और आरोपियों ने सावित्री पर कट्टा तान दिया और उसे शांत रहने की हिदायत दी। बाद में दोनों आरोपियों ने बारी- बारी से उसके साथ बलात्कार कर दिया।

घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। बाद में पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, लेकिन बदनामी के डर से परिजनों ने मामले को पुलिस तक पहुंचाना उचित नहीं समझा, लेकिन पीडि़ता ने हि मत जुटाकर अपने परिजनों को पुलिस तक जाने के लिए राजी किया और कल पीडि़ता परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!