शिवपुरी। जैन मिलन शाखा शिवपुरी द्वारा भगवान पाश्र्वनाथ के मोक्ष कल्याण मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर कल्याणी धर्मशाला एवं निराश्रित भवन में फल वितरण कार्यक्रम किया।
जैन मिलन शिवपुरी के अध्यक्ष मुकेश खरई एवं सचिव भानू जैन ने बताया कि जैन मिलन शाखा शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ जैन समाज द्वारा 24 अगस्त को बंद का आव्हान किया गया। शिवपुरी बंद कराने में जैन मिलन के सभी सदस्यगण अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।
अध्यक्षी श्री जैन ने बताया कि भगवान पाश्र्वनाथ के मोक्ष कल्याण मोक्ष सप्तमी के पावन पर्व पर कल्याणी धर्मशाला के कुपोषण केन्द्र में बच्चों को फल वितरण किये गये। वही निराश्रित भवन में भी वृद्धजनों को फल वितरण कर मोक्ष सप्तमी मनाई गई।
इस अवसर पर जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन खरई, महामंत्री भानू प्रकाश जैन, मुकेश जैन पत्रकार, प्रमोद जैन, अशोक जैन, अल्फेश जैन, मनोज जैन, देवेन्द्र जैन, सुनील जैन, प्रकाश जैन, विकास जैन, टिवंकल जैन, संजीव जैन सहित महिला जैन मिलन अध्यक्ष लता जैन, ललिता जैन, प्रीति जैन, ज्योति जैन, रेखा जैन मौजूद थीं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।