यशोधरा राजे ने किया मनियर तालाब का अवलोकन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज मनियर तालाब का अवलोकन कर गहरीकरण कार्य के कारण तालाब में बढ़े जल संग्रहण पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने इस मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिको से चर्चा करते हुए कहा कि तालाब के गहरीकरण के कार्य से जहां तालाब के जल संग्रहण की क्षमता बढ़ी है। जिसके कारण आसपास के जल स्त्रोतों के जलस्तर में वृद्धि होगी।

जिला कलेक्टर  राजीव दुबे ने इस दौरान तालाब गहरीकरण के कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विधायक पोहरी  प्रहलाद भारती, अपर कलेक्टर  जेड.यू.शेख सहित प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!