शिवपुरी। हि मतपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोचौनी में बीती रात्रि एक चोर चोरी की नीयत से घर में घुस गया जिसे गृहस्वामी ने चोरी करते हुए देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चोर के खिलाफ धारा 457, 380, 511 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनीराम के घर में आज रात्रि 4 बजे एक चोर रामसिंह लोधी पुत्र ग्यासी लोधी घुस गया जो वहां से गेहूं के बोरे चोरी कर रहा था। खटपट सुनकर गृहस्वामी धनीराम जाग गया और उसने कमरे में आकर देखा तो चोर उसके गेहूं के बोरे उठा रहा था।
जिसे धनीराम ने पकड़ लिया और चोर मचाकर घर के सभी सदस्यों को जगा लिया। बाद में उक्त चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।