शिवपुरी। बॉलीवुड फिल्म रूम द मिस्ट्री में भूमिका निभाने वाले शिवपुरी के फिल्म स्टार रोहित जुनेजा अब स्थानीय प्रतिभाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे ताकि वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा सकें। श्री जुनेजा भाजपा नेता और जिला उपाध्यक्ष अजय जुनेजा के पुत्र हैं।
मुम्बई से मोबाइल पर इस संवाददाता से चर्चा करते हुए रोहित जुनेजा ने बताया कि शिवपुरी में युवाओं को अभिनय का प्रशिक्षण वह 1 सितम्बर से 6 सितम्बर तक देंगे ताकि और भी शिवपुरी के कई युवक बॉलीवुड में दस्तक दे सकें।
श्री जुनेजा ने बताया कि इसके लिए सीमित स्थान है और उनसे पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 08989409567, 09329793596 पर संपर्क किया जा सकता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।