पति, जेठानी और देवर की प्रताडऩा के चलते राखी ने की आत्महत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में विगत दिनों राखी कुलश्रेष्ठ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के जांच के बाद मृतिका के पति शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, जेठानी पूनम कुलश्रेष्ठ और देवर भोलाराम के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण की धारा 306 सहित 498 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

विदित हो कि 15 जुलाई को रेखा पत्नी शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ उम्र 19 वर्ष ने अपने घर रात्रि के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सुबह उसकी लाश घर में लटकी हुई मिली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। इसी बीच मृतिका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया और बताया कि इसी प्रताडऩा के चलते राखी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इन आरोपों की जिसमें आरोपियों पर लगाये गये आरोप सत्य पाये गये और पुलिस ने इसी आधार पर कल प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!