शिवपुरी। आज शिवपुरी पुलिस को जश्र मनाने वाली खबर आ रही है। आंतक का पर्याय बने 30 हजार के ईनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड में जिंदा पकडा लिया है।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ईमालिया के जंगलो में पुलिस का 30 हजार के ईनामी डकैत मैहरू बंजारा गैंग होने की सूचना मिली। एसपी शिवपुरी मों.यूनूस कुर्रेशी ने इस गैंग को पकडने योजना बनाई।
शिवपुरी पुलिस की एडी टीम सुबह 5 बजे मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो उन्है पांच डकैत दिखे। एडी टीम ने उन्है आत्मसमर्पण करने को कहा तो डकैतो ने पुलिस पर गोलियां दागना शुरू कर दी। एडी टीम ने भी डकैतो पर गोलियां दागना शुरू कर दिया।
पुलिस की एक गोली इस गैंग की सरगना मैहरू बंजारा के पैर में लग गई। अपने सरगना का घायल होते देख बाकी गिरोह के चार सदस्य भाग गए। घायल मैहरू बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया है कि पुलिस को मुठभेड स्थल से हथियार, खाना बनाने का समान, टेंट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुए मिली है। इस 30 हजार के ईनामी डकैत मैहरू बंजारा को शिवपुरी और ग्वालियर पुलिस को तलाश थी।
यह थे एडी टीम में शामिल
एडी टीम एसआई ब्रज मोहन रावत, वासूदेव रावत, असलम खान और ऊदल सिह गुर्जर के साथ अन्य साथी भी शामिल थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।