शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र की जेल कॉलोनी निवासी आशा पत्नि विनोद कोली उम्र 22 साल गत रोज अपने घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी, देर शाम तक जब आशा कोली लौटकर नहीं आई। इसके परिजनों ने हर संभावित स्थान पर आशा की तलाश की लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।