आमने सामने से भिंडी बाईके, 1 की मौत 2 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्रांतर्गत आज दो बाइक आपस में टकरा गईं, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कृपाल तोमर पुत्र विशाल सिंह तोमर उम्र 27 साल निवासी झण्डा थाना करैरा आज प्रात: अपनी बाइक पर सवार होकर करैरा से नरवर की ओर जा रहा था। कृपाल की बाइक जुझाई तिराहे के समीप से गुजर रही थी।

उसी समय सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कृपाल की बाइक में टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कृपाल तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।

 जबकि दूसरी बाइक पर सवार शिवेन्द्र पुत्र राकेश लोधी उम्र 24 साल निवासी पिछोर, सौरभ पुत्र राजेश सोनी निवासी पिछोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!