अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नगदी व जेवरातों पर फेरा हाथ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरसमां में विगत दिवस अज्ञात चोर ने घर का ताला चाबी से खोलकर कमरे से 6 हजार रुपये नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये।

घटना के समय गृहस्वामी रामचरण धाकड़ मकान के बाहर खटिया पर सो रहा था और मकान की चाबी दरबाजे के पास खूंटी पर टंगी हुई थी जिससे चोर ने दरबाजे में लगा ताला खोला और घटना को अंजाम दे दिया।

चोरी की सूचना कल सुबह रामचरण धाकड़ को लगी जिसने शिवपुरी में रह रहे अपने परिजनों को चोरी की सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को फरियादी अखलेश पुत्र लालाराम धाकड़ के नाना रामचरण धाकड़ पिपरसमां में स्थित अपने मकान पर अकेले थे जहां रात्रि में रामचरण घर के मु य दरबाजे में ताला लगाकर चाबी को दरबाजे के पास खूंटी पर टांगकर खटिया लगाकर सो गया।

रात्रि में कोई अज्ञात चोर वहां आया जिसने खूंटी से ताबी उतारकर ताला खोला और अंदर कमरे में पहुंचकर वहां रखे बक्से में से चांदी की पायलें, सोने की लोंग और 6 हजार रुपये नगदी चोरी कर चोर आसानी से वहां से निकल लिया।

कल सुबह जब रामचरण जागा तो उसे घर का दरबाजा खुला मिला, वहीं कमरे में अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा देख वह समझ गया कि उसके घर चोरी हुई है इसके बाद उसने शिवपुरी खबर की और परिजनों को वहां बुलाया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण कायम कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!