शिवपुरी। शहर के ग्वालियार बायपास रोड स्थित बालाजी धाम के निकट नौहरीकलां क्षेत्र से वन विभाग के रेस्क्यू दल ने 10 फीट लंबे अजगर का पकडा है। बताया गया है कि इस अजगर ने एक 14 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाने की कोशिश की थी।
जानकारी के अनुसार नौहरीकलां में रहने रोहित उम्र 14 वर्ष पुत्र मुकेश कुशवाह सोमवार को जगंल में बकरी चराने गया था तभी अचानक जगंल से अजगर सांप ने बच्चे को अपना निवाला बनाना चाहा परन्तु रोहित किसी तरह भाग कर अपने घर आ गया।
और बच्चे ने सारी घटना अपने परिजनो को सुनाई वहां परिजन ग्रामीण सहित पहंचे तो देखा कि एक 10 फुट लंबा अजगर का बच्चा बैठा था। तत्काल ग्रामीणो ने वनविभाग को सूचना दी,इस सूचना पर वनविभाग के टीम सांप पकडने के विशेषज्ञ नारायण प्रजापति ने अपनी टीम के साथ इस अजगर सांप को काबू में किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।