शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गुगवारा से 2 जुलाई को शाम अगवा की गई 16 वर्षीय आदिवासी किशोरी को कोलारस पुलिस ने रविवार को विदिशा जिले के भुगन्दपुर गांव से बरामद कर लिया है।
पुलिस ने किशोरी के कथनो के आधार पर दो युवकों के खिलाफ लैंगिग अपराधों से सरंक्षण अधिनियम, अपहरण और बलात्कार के मामले दर्ज कर लिए है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार कोलारस विधानसभा के ग्राम गुगवारा निवासी 16 वर्षीय आदिवासी किशोरी 2 जुलाई की शाम को शोच करने गइ थी। तभी गांव में किसी काम से आए रवि उर्फ विजना पुत्र भूरा उर्फ विजय निवासी भुगन्दपुर जिला विदिशा एंव बलवीर पुत्र सुखराम बाईक पर जबरन बिठाकर ले गए।
परिजनो की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। कोलारस पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली की गायब युवती विदिशा जिले में है। पुलिस ने विदिशा के गांव भुगन्दपुरा से युवती को बरामद कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।