शिवपुरी। केन्द्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि शिवपुरी में सिंध नदी का पानी अवश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तय की गई समय सीमा में आएगा।
सर्किट हाउस और मंगलम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिवपुरी में जल संकट पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां पानी की गंभीर समस्या है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह माह में शिवपुरी में सिंध का पानी लाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी सिंध जलावर्धन योजना के क्रियान्वयन में विशेष रूप से प्रयासरत हैं। इसलिए सिंध नदी का पानी शिवपुरी आने में कोई समस्या नहीं है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।