राजनीतिक लोग मंगलम से प्रेरणा ले: केन्द्रीय मंत्री तोमर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। यह प्रशंसा की बात है कि मंगलम संस्था में कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी दल सहित अनेक दलों के लोग सदस्य हैं लेकिन इसके बाद भी राजनीति से परे होकर यह संस्था अपनी समाजसेवी गतिविधियों को अंजाम दे रही है यह सराहनीय है।

उक्त उद्गार केन्द्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समाजसेवी संस्था मंगलम की कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि की हैसियत से व्यक्त किये। नरेन्द्र तोमर ने इस अवसर पर मंगलम संस्था के पदाधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार कर संस्था का संरक्षक बनना भी स्वीकार किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलम के उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा ने की। मंचासीन अतिथियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर, विधायक प्रहलाद भारती और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी भी शामिल थे।

मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य सामाजिक प्राणी है। वह भले ही किसी पेशे में हो लेकिन सामाजिकता उसकी प्रकृति है और यह खुशी की बात है कि मंगलम संस्था इसी प्रवृत्ति के अनुरूप अपनी सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। राजनीति से ऊपर उठकर समाजसेवा करना उत्कृष्ट श्रेणी की सेवा है।

उन्होंने मंगलम द्वारा विकलांगता, कुपोषण से मुक्ति और योग के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि मंगलम संस्था का संरक्षक तथा परिवार का सदस्य बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए यदि मेरी आवश्यकता महसूस हो तो मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर मंगलम के सचिव राजेन्द्र मजेजी ने मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर का संस्था में आगमन पर स्वागत करते हुए उनसे संस्था का संरक्षक बनने का अनुरोध किया। राजेन्द्र  मजेजी ने मंगलम संस्था की गतिविधियों से श्री तोमर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह संस्था सन 1981 से कार्य कर रही है और अभी तक 14 हजार विकलांगों की सेवा कर चुकी है। संस्था द्वारा कुपोषण से मुक्ति के लिए एनआरसी केन्द्र भी चलाये जा रहे हैं।

संस्था द्वारा वृद्धाश्रम भी संचालित किया जा रहा है और वृद्धजनों के लिए डे केयर सेंटर भी शुरू किया गया है जिसमें वृद्धजनों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था है। वहीं योग के क्षेत्र में भी मंगलम उल्लेखनीय योगदान दे रही है। मंगलम के योग केन्द्र में सैंकड़ों विद्यार्थी योग का प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम कर चुके हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!