शहर में पानी को लेकर मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में पेयजल समस्या को लेकर खूनी संघर्ष अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। आये दिन कहीं न कहीं पानी को लेकर विवाद की घटनाएं घटित हो रही है। ऐसी ही एक घटना कल फतेहपुर क्षेत्र में घटित हुई जहां ट्यूबबैल पर पानी भर रहे दो युवक आपस में उलझ गए।

जिनमें से एक युवक ने दूसरे युवक की निर्ममतापूर्वक मारपीट कर दी वहीं उसे दांतों से काट लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 324 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र घनश्याम बैरागी कल सुबह 11.15 बजे कांजीहाउस के पास पर लगे ट्यूबबैल पर पानी भरने पहुंचा जहां आरोपी युवक मनीष पुत्र गोपाल जोगी मौजूद था

जिसने पंकज को पानी भरने से रोक दिया इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। तभी आरोपी मनीष ने पंकज को दांतों से काट लिया और बाद में उसकी मारपीट कर दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!