शिवपुरी-व्यापम घोटाले के विरोध और मु यमंत्री के इस्तीफे के लिए आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा और दिल्ली से पधारे कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह, दिलीप पण्डेय, प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश संयोजक एवम् प्रदेश संयोजक अलोक अग्रवाल, प्रदेश सचिव और रा.प्रवक्ता अक्षय हुनका के नेतृत्व मे प्रदेश कार्यालय से श्यामला हिल्स तक रैली कर जंगी प्रदर्शन किया।
मप्र में व्यापमं घोटाले में हुई मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शिवपुरी से भी आप पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें आप के एड.पीयूष शर्मा भी भोपाल पहुंचे और उन्होंने व्यापमं घोटाले में प्रदेश के मु यमंत्री के इस्तीफे की मांग को अपना समर्थन दिया और कहा कि निश्चित रूप से सीबीआई जांच होने से इन मौतों का खुलासा होगा।
शिवपुरी से शामिल कार्यकर्ताओं में आम आदमी पार्टी नेता पीयूष शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह सेंगर, हिमांशु शर्मा, जितेन्द्र ओझा अदि ने आक्रोश वयक्त किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।