घर के बाहर खड़ी बुलेरो चोरी

0
शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर क्षेंत्र में किराए के मकान में रहने वाले विष्णु शर्मा की बुलेरो गाड़ी आज तड़के 3 बजे से 3.30 बजे के बीच अज्ञात चोर चोरी करके ले गए।

 विष्णु का कहना है कि वे मूलत: कराहल श्योपुर में रहने है लेकिन उनके बच्चें शिवपुरी में पढ़ते है और बीते रोज उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते वे शिवपुरी आए हुए थे। रात को वे तबीयत खराब होने के कारण सही तरह से सो नही पाए और इसी कारण से वह बार-बार घर के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी को देखते रहे।

उन्होने 3 बजे तक अपनी गाड़ी को देखा लेकिन इसके बाद जब उन्होनेे 3.30 बजे बाहर देखा तो उनका वाहन गायब था।

इसके बाद आसपास वाहन की तलाश की गई और बाद में जब वाहन नही मिला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!