पराए पुरुषों से बात करती थी पत्नी: कुल्हाड़ी से काटडाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम चक लोहरछा में शनिवार की दोपहर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाडी से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मायापुर सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम चक लोहरछा में रहने वाली अमृत बाई उम्र 42 वर्ष पत्नी पम्मा आदिवासी, की उसके ही घर में पति ने दोपहर एक बजे कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पम्मा ने अपनी पत्नी की गर्दन एवं पीठ तथा छाती में कुल्हाड़ी से कई वार किए।

बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, उसे अन्य पुरुषों से बातचीत करने पर आपत्ति थी। इसी संदेह के चलते उसने घर में ही पत्नी की हत्या कर दी। फरियादी बने बेटे दीनू की रिपोर्ट पर उसके पिता पम्मा पुत्र बंसी आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!