घर में घुसे थे चोर, घरवाले समझे सिलबट्टे वाला दैत्य है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आधीरात का वक्त था, लेकिन सास बहू जाग रहीं थीं। घर में चोर घुसे, उन्होंने आहट भी सुनी परंतु उन्होने सोचा कि यह सिलबट्टे वाला दैत्य है, इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं की। डर के कारण सोने का नाटक करती रहीं। चोर आसानी से 2 लाख का माल चुराकर ले गए।

जानकारी के अनुसार बीती रात सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गांव भानगढ़ में मुकेश धाकड के घर रात में चोर घुस आए और उन्होने घर से दो लाख का माल चुरा ले गए इसमें हैरानी वाली बात यह है कि घर में सो रही सास-बहू ने चोरो की खट-पट की आवाज सुनी।

सास-बहु ने सोचा की कोई सिलबट्टे टांक रहा है, उसी की आवाज है, अफवाहो के अनुसार अगर सिलबट्टे टाकते समय किसी ने सिलबट्टे टाकने वाले को टोक दिया तो वह पत्थर का हो जाऐगा इन अफवाहो को सच मानते हुए सास बहु ने इस खटपट की आवाज को सुनते रहे।

जब सुबह देखा की सिलबट्टे तो नही टके चोर अवश्य ही घर से 2 लाख का माल चोरी कर ले गए। पुलिस में मामल पहुंचा है पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!