घर में घुसकर हजारों की चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने उसमें प्रवेश किया और घर में खाना तलाशी के दौरान उनके हाथ सोन-चांदी के जेवरात सहित नगदी हाथ लगी। लगभग 60 हजार रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम देेने के बाद चोर मौके से भाग खड़े हुए।

बाद में जब परिजनों को घर में हुई चोरी की जानकारी लगी तो वह पुलिस थाने पहुंचे और घर में बिखरा पड़ा सामान व चोरी गए माल की जानकारी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धार 457,380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा में निवास करने वाले मुकेश पुत्र हरीसिंह धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भानगढ़ बीते रोज किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच मुकेश के सूने मकान पर चोरों की नजर पड़ गई और उन्होंने मुकेश के बाहर जाने के साथ ही रात्रि के समय उसके घर में प्रवेश किया और घर में अफरा-तफरी मचाकर जो-जो सामान हाथ लगा वह समेटा और मौके से फरार हो गए।

अगली सुबह जब फरियादी मुकेश अपने घर पहुंचा तो घर के हालातों को देखते हुए वह समझ गया कि चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया। वह तत्काल पुलिस थाना सुभाषपुरा पहुंचा और अपने घर में चोरी गया सामान की रिपोर्ट दर्ज कराई, मुकेश ने सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 60 हजार रूपये की चोरी होना पुलिस को बताय। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!