शिवराज सिंह चौहान पर प्रत्येक महिला को गर्व होना चाहिये: नीरू सिंह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा   की उपस्थिति में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना दुबे ने की।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीरू सिंह ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रत्येक महिला को गर्व होना चाहिये। प्रदेश में महिलाओं के लिए पंचायत स्तर पर 50 प्रतिशत आरक्षण दिया एवं विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित करके महिलाओं के हित में कार्य किये हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने व्यापम के मामले में जो भी कार्यवाही की हैं। उस पर प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिये उन्होंने सीबीआई जांच बैठाकर जो भी दोषी हैं उनकी पारदर्शिता की जांच की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास अभी कोई मुद्दा नहीं बचा है।

इसलिए कांग्रेस ने हमारे मुख्यमंत्री पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिये हैं। श्रीमती नीरू ने बैठक में महा सदस्यता अभियान को लेकर सभी से सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने के लिए नये महिला सदस्यों को अपने-अपने मोबाईल न बर से मिसकॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि महा सदस्यता अभियान को काफी तेजगति से चलाया जा रहा हैं और प्रति दिन नये सदस्य बनाये जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना दुबे ने महिलाओं को एक जुट होकर संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कहीं।

उन्होंने कहा कि महिलायें आज के युग में कहीं भी पुरूषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान को गतिदेने की बात कहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उमा उपाध्याय ने किया।

आभार प्रदर्शन योगिता झोपे ने व्यक्त किया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ता के रूप में प्रमुख रूप से रामवती गोस्वामी, विन्नी शर्मा, उमा उपाध्याय, निशा गुप्ता, सकुन भदौरिया, पार्षद सरोज धाकड़, अंजली दुबे, अंजू गोयल, राधा भार्गव, किरण कुशवाह, विद्या आदिवासी, दीपा धाकड़, सिमरन कौर, एवं वंदना गोस्वामी के अलावा काफी सं या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!