शिवपुरी। खनियाधाना के बामौरकलां कस्बे के अस्पताल गेट पर बीती रात एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया लेकिन जब तक उसे अस्पताल के अदंर भर्ती कराते तब तक अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चें को जन्म दे दिया।
हालांकि महिला व उसका बच्चा दोनो स्वस्थ है लेकिन लोगो का कहना है कि अक्सर अस्पताल का मुख्य गेट लॉक रहता है जिसके चलते मरीजो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
इसी के चलते रात में जब महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया तो उस वक्त भी गेट लॉक था और जब तक दूसरे दरवाजे से महिला को अंदर ले जाते तब तक महिला का प्रसव हो गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।