15 दिन पूर्व हुए विवाद में घायल वृद्ध की मौत

0
शिवपुरी। करैरा के ग्राम टोरियाखुर्द में करीब 15 दिन पहले कुछ लोगो ने मामूली विवाद के चलते मुन्नाराम(70) पुत्र लच्छुराम प्रजापति की जमकर मारपीट कर दी। आज इस वृद्व की मौत हो गई।

मारपीट में घायल होने के बाद मुन्नाराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका उपचार हुआ और सही होने के बाद उसकी बीते रोज अस्पताल से छुट्टी हो गई। इसके बाद एक दिन बाद ही घर में मुन्नाराम की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने इस मामलें में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर डॉक्टर पीएम रिपोर्ट में यह बताते है कि मुन्नाराम की मौत पिछले दिनो लगी चोट के कारण हुई है तो इस मामलें में संबंधित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो सकता है जबकि पुलिस ने पहले इसमें मारपीट करने वालों के खिलाफ अन्य धाराओ ंमें प्रकरण दर्ज किया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!