भाजपा: सक्रिय लोगो को जगह और निष्क्रिय को बाहर का रास्ता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने संकेत दिये हैं कि पार्टी कार्यकारिणी में बड़े फेरबदल संभावित हैं। कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जायेगी, वहीं अवसरवादियों को संगठन से नहीं जोड़ा जायेगा। 

बकौल रघुवंशी, कार्यकारिणी गठन से पूर्व भाजपा मर्गदर्शक मण्डल की घोषणा की जायेगी जिसमें वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल किया जायेगा। मार्गदर्शक मण्डल में डॉ. प्रभाकर लवंगीकर, राजेन्द्र निगम, देवेन्द्र जैन और ओमप्रकाश खटीक आदि को जगह मिलेगी। 

संवाददाता से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि अभी महासंपर्क अभियान चल रहा है वह उसमें व्यस्त हैं तथा मण्डलों का दौरा भी वह कर रहे हैं। एक दो अगस्त को इंदौर में संगठन मंत्रियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है। 

इससे निवृत्त होने के बाद वह सबसे पहले मार्गदर्शक मण्डल की घोषणा करेंगे ताकि मार्गदर्शक मण्डल संगठन को उचित निर्देश और दिशा निर्देशन दे सके। श्री रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन होगा तथा उ मीद है कि 20 अगस्त के पहले नई कार्यकारिणी गठित हो जायेगी। 

एक सवाल के जबाव में उन्होंने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल होगा तथा पार्टी में सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से मुक्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मण्डल के पदाधिकारी ठीक काम कर रहे हैं और मण्डल अध्यक्षों में बदलाव  नहीं होगा, लेकिन एक दो मण्डल अध्यक्षों को जिला संगठन में शामिल किया जा सकता है। 

कई भाजपाई जिला संगठन में आने की जुगाड़ में
भाजपा जिला संगठन में तीन महामंत्री, आठ-आठ उपाध्यक्ष और मंत्री, कार्यालय मंत्री तथा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की जानी है। वर्तमान में ओमप्रकाश शर्मा गुरू और जगराम सिंह यादव महामंत्री हैं। निवर्तमान महामंत्री सुशील रघुवंशी जिलाध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं ऐसे में यदि दोनों महामंत्री यथावत रहते हैं तो भी तीसरे महामंत्री के पद पर नियुक्ति होगी। 

महामंत्री पद के ओमप्रकाश जैन ओमी, अशोक खण्डेलवाल के नाम की चर्चा है। खण्डेलवाल के लिए यशोधरा राजे पैरवी कर सकती हैं। अशोक खण्डेलवाल जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे। 

उपाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र श्रीवास्तव, धैयर्वधन शर्मा, तेजमल सांखला, विष्णु जैमिनी, धर्मवीर रावत आदि की ताजपोशी की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कार्यालय मंत्री पद पर हरिओम नरवरिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र गोयल के नाम चर्चा में हैं। 

श्री नरवरिया पूर्व कार्यकारिणी में भी कार्यालय मंत्री पद पर थे जबकि राजेन्द्र गोयल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र निगम की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष थे। वहीं महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू और जगराम सिंह यादव के बदलाव की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 

यह भी है एक सवाल 
जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के नजदीकी माने जाते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या नवीन कार्यकारिणी पुरानी कार्यकारिणी की कॉपी होगी या फिर इसमें बदलाव होगा। 

अपनी छाप छोडऩे के लिए सुशील रघुवंशी नये सिरे से कार्यकारिणी गठित करेंगे ऐसा राजनैतिक हल्कों में माना जा रहा है। श्री रघुवंशी ने बताया कि वह गुटबाजी से मुक्त होकर कार्यकारिणी गठित करेंगे और इस संबंध में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा कर निर्णय लेंगे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!