शिवपुरी। आज शिवपुरी पुलिस ने ऐसे 3 सडक के लुटेरे गिरफ्तार किए है जो एबी रोड और फोरलेन हाईवे पर ट्रको को रॉपी लगाकर लूटते थे और हत्या भी कर देते थे। पकडे गए लुटेरो ने जिले के कई थानो में ट्रको को लुटने और थाना कोलारस क्षेत्र में एक ट्रक ड्रायवर की हत्या करना भी स्वीकार किया है।
कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शिवुपरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ऐसे 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है जो हाईवे पर ट्रको के साथ लूटपाट करते थे। पकडे गए लुटेरो ने जिले के कई थाना क्षेत्रो में ट्रको के साथ लूटपाट करने और सन 2013 में थाना कोलारस क्षेत्र में एक ट्रक ड्रायवर की हत्या करना भी स्वीकार किया है।
पकडे गए लुटेरे थाना सुरवाया के पड़ोरा की पुल के नीचे बैठ किसी ट्रक को लुटने की योजना बना रहे थे। इन लुटेरो की पहचान सुरेश आदिवासी,मुकेश आदिवासी और बंसत आदिवासी ग्राम गण खैरोना थाना सुरवाया के रूप में हुई है।
इन लुटेरो ने अभी 7 जुलाई को तेंदुआ थाना क्षेत्रंतर्गत फोरलेन पर एक ट्रक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया है कि फरियादी कोक सिंह पूत्र भैयालाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बूढौन मंजरा बुढानपुर थाना भौती अपने ट्रक क्रमांक एमपी-07 जीए 4773 में कैमीकल भरकर राजस्थान से ग्वालियर जा रहा था।
फोरलेन हाईवे पर गाडी का अगला पहिया पंचर हो गया गाडी का ड्रायवर नीचे उतरा तो झाडियो से निकलकर इन बदमाशो ने लाठी से ड्रायवर के साथ मारपीट की और नगदी सहित मोबाईल छिना ले गए।
उक्त आरोपियों ने इससे पूर्व 29 जुलाई 2013 एवं 7 अक्टूबर 2013 को रांपी लगाकर लूट की थी। इसी क्रम में 9 सितंबर 2013 को पेट्रोल पंप के पास रांपी लगाकर लूट की थी। कोलारस में भी बदमाशों ने 2013 में रांपी लगाकर ट्रक ड्राइवर को इतना पीटा था कि उसकी मौत हो गई थी।
पकडे गए इन आरोपियों से इस लूट में प्रयोग होने वाले हथियार और लूटी गई नगदी सहित मोबाईल की सिम भी बरामद की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।