ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र ग्राम बड़ोखरा में विगत दिवस ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आंगनबाड़ी में दलिया न बांटने का आरोप लगाकर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी और उसे गांव में न घुसने की हिदायत देते हुए धमकी दी कि अगर इसके बावजूद भी वह गांव में घुसी तो उसे जान से मार देंगे।

इस मामले में पीडि़ता की फरियाद पर पुलिस ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ धारा 353 शासकीय कार्य में बाधा सहित 332, 294, 506बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 25 जुलाई को बड़ोखरा आंगनबाड़ी में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता बाई पत्नी प्रेमसिंह धाकड़ आंगनबाड़ी पहुंचीं तो कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उस पर आरोप लगाया कि वह आंगनबाड़ी के बच्चे को दलिया का वितरण नहीं करती है।

जिस पर पीडि़ता ने सफाई दी, लेकिन ग्रामीणों में से तीन युवक हरिसिंह, श्रीराम और उमेश धाकड़ ने लता के साथ गाली गलौच कर दी। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अब वह इस गांव में प्रवेश न करें नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे।

इसके बाद पीडि़ता अपने घर वापिस आ गई और कल थाने पहुंचकर आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने फरियादी से पूछा कि वह रिपोर्ट करने उसी दिन क्यों नहीं आई जिस पर लता ने तर्क दिया कि उस दिन बारिश अधिक होने के कारण वह थाने नहीं आ सकी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!