शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरौद से बीते मार्च माह से गायब नाबालिग बालिका के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था जिसकी जानकारी पुलिस को छानबीन के दौरान लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय बालिका बीते 11 मार्च को घर से अचानक गायब हो गई जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंत में परिजनों ने पुलिस का सहयोग लिया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की तो ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिग बालिका को ग्राम गढ़ीबरौद के कॉलोनी आदिवासी मोहल्ले का रहने वाले इंद्र पुत्र अकाल आदिवासी ही अपहरण करके ले गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।