शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में एक युवती चूहे मारने वाला पाउडर मंदिर की भभूती समझकर सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने युवती का इलाज किया और कुछ समय बाद उसे स्वथ्य बताते हुए घर भेजा दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान लिये और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति पुत्री जगदीश परिहार उम्र 16 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी को कल शाम चार बजे अस्पताल लेकर उसके परिजन पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया और उसे उल्टियां कराईं। इसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। बाद में अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने उसके बयान लिए तो बताया कि कल वह अपने घर पर थी और जहां एक अलमारी में भभूती जैसा दिखने वाला पाउडर रखा था जिसका उसने सेवन कर लिया और उसकी हालत बिगड़ गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।