शिवपुरी। आंनद मार्ग आश्रम शिवपुरी गायब 2 लडकियां ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को मिल गई है। यह दोनो लडकियां कल शिवपुरी आऐंगी।
विदित हो कि कल कोतवाली में विवेकानंद कॉलोनी स्थित आनंद मार्ग आश्रम से हुई गायब लडकियो की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। कोतवाली में इस आश्रम की प्रध्यापिका ने अदिती आचार्य ने सूचना दी।
बताया गया था कि रविवार की रात से इस आश्रम में रहने वाली ज्योति देव उम्र 19 वर्ष और नंदनी विश्वास उम्र 14 साल से गायब हो गई थी, इन गायब लडकिया ग्वालियर की रेलवे पुलिस को मिल जाने के समाचार प्राप्त हो रहे है,यह लडकिया किस कारण आश्रम से भागी है यह जानकारी प्राप्त नही हो सकी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।