शिवपुरी। बदरवास टीआई तिमेश छारी द्वारा पात्रिका के पत्रकार और उसके परिवार को धमकाने का मामले में कोई कार्यवाही ना होने के कारण आज बदरवास के पत्रकारों ने एक ज्ञापन तहसीदार को सौपा है।
इस ज्ञापन में बताया गया है कि बदरवास के पत्रकारों ने पात्रिका के पत्रकार संजीव जाट और उसके परिवार को धमकाने के मामाले में कार्यवाही न होने पर 21 जुलाई को बदरवास के पत्रकार भूख हडताल पर बैठेगें। इसी क्रम में 22 जुलाई को बदरवास नगर बंद की घोषणा भी की गई है। ज्ञापन देने वालो में बदरवास के पत्रकारो के साथ बदरवास नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।