शिवपुरी। बीते रोज आंनद मार्ग आश्रम से भागी लडकियां ग्वालियर की रेलवे पुलिस को प्लेटफॉर्म पर खाना खाते मिल गइ है। आश्रम से भागी लडकियों ने बताया कि आश्रम में मारपीट की जाती है इस कारण आश्रम से भाग गई थी।
आश्रम की दोनो लडकियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम आश्रम नही जाऐंगे, हमे जबरिया भेजा जो हम मर जाऐगें, हमारे साथ बिना कारण मारपीट की जाती है। नंदनी ने पूछताछ में बताया कि उसके मां-बाप नहीं हैं और वह एक साल से आश्रम में रह रही है।
नंदनी ने बताया कि आश्रम में मारपीट की जाती है। वह अपने मामा के पास झारखंड जा रही है। इसलिए वो किसी भी स्थिति में आश्रम नहीं जाएगी। वहीं ज्योति ने बताया कि उसने अपनी मां के पास जा रही है। ज्योति आश्रम में सात साल से रह रही थी और पढऩे में भी काफी होशियार है।
दोनों युवतियों के मिलते ही जीआरपी ने उनको महिला थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। युवतियों के गायब होने पर आश्रम की अदिति आचार्य ने तत्काल इसकी सूचना शिवपुरी कोतवाली को दी। कोतवाली में ज्योति की गुमशुदगी और नंदनी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।