शिवपुरी। खनियाधाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोटादेवखो में एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आ रहा है। मामले का खुलासा पीडिता को तीन से चार माह का गर्भ ठहर जाने के बाद हुआ है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना क्षेत्रंर्गत आने वाले ग्राम मोटादेवखो में रहने वाली कविता उम्र 14 वर्ष चार माह पूर्व परिजन गेंहू काटने खेतो पर गए थे और पीडि़ता घर पर अकेली थी। वह घर का कचरा फैंकने पास के एक टूटे मकान में गई थी।
तभी अचानक गांव के ही राकेश लोधी पुत्र अवतार सिंह लोधी उम्र 19 वर्ष आ गया और कविता को दबौच लिया ओर उसका बलात्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने इस पीडि़ता को धमकी दी इसकी जानकारी अगर घर वालों को दी तो जान से मार दूंगा। पीडि़ता ने इस मामले की जानकारी अपने परिजन को नही दी।
लेकिन चार माह बाद कबिता के शरीर में गर्भवती होने के सिमटम्स दिखाई देने लगे और उसे लगातार उल्टी होने लगी तो उसकी मां डॉक्टर के पास ले गई तो मां को उसकी बेटी का गर्भवती होने की जानकारी लगी। फिर मां को कविता ने अपने बलात्कार वाली घटना की जानकारी मां को दी।
इस मामले की शिकायत खनियाधाना थाना में की गई पुलिस ने पीडिता के बयानो के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।