व्यापमं के विरोध में शिवपुरी शैक्षणिक बंद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश के व्यापंम घोटाले को लेकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे तथा सीबीआई से इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के सहयोगी संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) द्वारा शहर के स ाी शासकीय व निजी शिक्षण संस्थान बंद कराए गए।

आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने जहां शासकीय पीजी कॉलेज व गल्र्स कॉलेज को बंद करवाया तो वही कई निजी शिक्षण संस्थाओं को भी बंद कराने का काम किया गया। हांलाकि कुछ निजी संस्थाओं ने तो एनएसयूआई के आहृवान पर खुद के संस्थान स्वेच्छा से ही बंद कर लिए थे।

आज के कार्यक्रम में मु य रूप से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव लक्ष्मण शर्मा, युवा कांग्रेेस अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, आशीष भार्गव, सचिन मीणा सच्चू, आकाश यादव, राजकुमार यादव, आशीष राठौर, राजू धाकड़, हारून खान, जीतू राठौर, नीरज रजक, विकास सोनी, संजय राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!