शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में गत दिवस पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। वही महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध महिला के साथ मारपीट करने को लेकर धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार बताया जाता है कि नौहरीखुर्द निवासी शीला पत्नि गंगाराम कुशवाह उम्र 35 वर्ष गत दिवस रात्रि 9:30 बजे अपने घर की ओर जा रही थी कि तभी बीच रास्ते में उसे ग्राम नौहरीखुर्द के ही देवेन्द्र, वीरू , पिंकी, संतोष कुशवाह ने रास्ता रोका और उससे विवाद करने लगे।
इसी बीच मुंहवाद करते हुए इन सभी ने मिलकर शीला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग खड़े हुए। शीला ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताय और पुलिस कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शीला की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।