गणेश कॉलोनी में राह चलते युवक को पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ही गणेश कॉलोनी में एक 32 वर्षीय युवक के साथ उसी के पास रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। विवाद किसी बात को लेकर हुआ और उस पर गणेश कॉलोनी के ही 3-4 लोगों ने एक राय होकर युवक को धुन दिया।

पीडि़त ने पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी में निवासरत हितेश पुत्र महेशचंद्र शर्मा उम्र 32 वर्ष अपने किसी काम से विष्णु मंदिर क्षेत्र में गया हुआ था यहां उसका गणेश कॉलोनी में निवासरत राजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यहां राजा ने अपने परिजनों छोटू, सुषमा, नागार्च को बुला लिया।

 विवाद करते हुए हितेश के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे, मारपीट करने के बाद उक्त सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। अपने साथ हुई मारपीट को लेकर हितेश ने आरोपियों के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हितेश की रिपोर्ट पर राजा, सुषमा, छोटू, नागार्च के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!