शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के लेदा तिराहे पर आज सुबह पुलिस ने पिकअप वाहन से परिवहन किये जा रहे नकली डीजल को जब्त किया है साथ ही दो आरोपियों को भी गिर तार किया है।
उक्त आरोपी ग्राम सढ़ में मिट्टी के तेल में कैमीकल और पाउडर मिलाकर नकली डीजल तैयार करते थे और उसे मार्केट में खपाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ बलवीर पुत्र जगदीश रावत और विवेश पुत्र कमलसिंह रावत निवासी सढ़ आज सुबह एक टाटा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1016 में चार ड्रमों में 800 लीटर नकली डीजल तैयार कर करैरा में खपाने के लिए निकले थे जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें लेदा तिराहे पर पकड़ लिया और डीजल की जांच की गई तो वह नकली पाया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित वाहन और डीजल को जब्त कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सढ़ में नकली डीजल मिट्टी का तेल और कैमीकल व पाउडर मिलाकर तैयार करते हैं और वह करैरा सहित आसपास के क्षेत्रों में खपाते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।