शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने बीती रात्रि चैकिंग के दौरान भैंसों से भरे एक आयशर वाहन को जब्त कर तीन आरोपियों को गिर तार किया है। उक्त तीनों आरोंपी चंदेरी से भैंसों को लेकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस रात्रि करीब 8.30 बजे थाने के सामने चैकिंग कर रही थी जहां पुलिस ने एक आयशर वाहन क्रमांक आरजे 11 जीए 7648 को रोका और उसकी चैकिंग की तो उसमें 15 छोटी बड़ी भैंसें निर्दयतापूर्वक भरी हुईं थीं।
जब गाड़ी में बैठे आरोपी बल्लू खां, सद्दाम कुर्रेशी निवासीगण धौलपुर और साविर खां निवासी अशोकनगर से पशु ले जाने संबंधी लायसेंस की मांग की तो आरोपियों ने अनभिज्ञत जाहिर की जिस पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह चंदेरी से अलीगढ़ कटने के लिए इन पशुओं को वहां ले जा रहे थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।