जमीन के गलत नामांतरण पर तहसीलदार के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी तहसीलदार ओपी राजपूत व एक अन्य युवक बच्चू के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत एक परिवाद पत्र पोहरी के ग्राम मकरीझरा में रहने वाले मनोज कुशवाह ने अपने एडवोकेट ओपी भार्गव के द्वारा न्यायालय में दाखिल कराया गया है।

तहसीलदार व बच्चू पुत्र जिन्ना कुशवाह के खिलाफ आरोप है कि बच्चू ने सांठगांठ कर तहसीलदार से जमीन का फर्जी तरीके से खुद के नाम नामांतरण करा लिया है।

न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत किए है जिसमें उसके नाम की 8 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बच्चू ने तहसीलदार के माध्यम से अपने नाम कराकर उसका नामातंरण करा लिया।

पीडि़त का कहना है कि वह कई दिनो से तहसील व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी जमीन के नामातंरण के लिए चक्कर काट रहा था लेकिन फर्जी तरीके से उसकी जमीन को बच्चू के नाम कर दी गई। पूरे मामले को न्यायालय ने संज्ञान में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!