शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने परिजनों की उपस्थिति के बाद भी एक मकान का ताला तोड़कर वहां से सामान समेटकर ले गये। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैनी प्रसाद पुत्र धाराजीत लोधी बीती 22 और 23 की रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात्रि करीब 2 बजे के आसपास कोई अज्ञात चोर उनके मकान में घुस आया जहां चोरों ने कमरों में लगे ताले तोड़ दिये।
और वहां से चार मोबाइल, 5 हजार रुपये नगदी सहित सामान समेटकर ले गये। आज सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी लगी जिसकी पुलिस को दी गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।