यशोधरा राजे के जन्मदिवस पर वृद्धजनों को भोजन और अस्पताल में बांटे गये फल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस आज भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके अनुयायियों ने समाजसेवा कर मनाया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में जहां वृद्धजनों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया, वहीं अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किये गये। 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों और मरीजों को जानकारी दी कि आज उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिवस है जिस पर लोगों ने यशोधरा राजे की दीर्घायु और उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना की। 

आज बड़ी सं या में भाजपा कार्यकर्ता सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने यशोधरा राजे के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और मैसेज के जरिये यशोधरा राजे को जन्मदिवस की बधाईयां दीं। विधायक प्रहलाद भारती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तरह यशोधरा राजे सिंधिया राजनीति में समाजसेवा करने के लिए आईं हैं। 

इस कारण हमें उनका जन्मदिवस समाजसेवा कर मनाना चाहिए। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में केक काटा गया और इसे फिर सभी को खिलाया गया। 

वृद्धाश्रम में भोजन से पूर्व वहां रह रहे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता तेजमल सांखला, हरिओम राठौर बताशे वाले, दिलीप मुदगल, विमल जैन मामा, नरेन्द्र दुबे ठेकेदार, अनिल गोयल, आनंद जैन, मनोज शर्मा, विमलेश गोयल, राजेन्द्र शिवहरे, जिनेन्द्र जैन, लच्छीराम कोली, भानू दुबे आदि द्वारा फल और बिस्किट वितरित किये गये इसके बाद फल और बिस्किटों का वितरण जिला अस्पताल के मरीजों को भी किया गया। बाद में निराश्रित भवन में भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वालों के सौजन्य से वृद्ध स्त्री और पुरूषों को भोजन कराया गया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!