शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात्रि बृजधाम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर वहां से 15 हजार रुपये नगदी और चांदी के जेवरात व साडिय़ां चोरी कर लीं।
घटना के समय गृहस्वामी रामबाबू पुत्र श्रवणलाल धाकड़ बैराड़ के पास स्थित अपने गांव में परिवार के साथ गये हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी लगी। पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380, भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।