शिवपुरी। शहर के फिजिकल चौकी अंतर्गत आने वाले झींगुरा मोहल्ला की जाटव बस्ती में हिस्ट्रीशीटर लल्लू उर्फ राकेश परिहार उम्र 26 वर्ष पुत्र हरिशंकर परिहार को युवक जूली वाल्मीकिए रवि जाटवए जीतू खटीक ने गोली मार दी।
गोली लगने के बाद घायल लल्लू परिहार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। गोली मारने की इस वारदात के पीछे दोनों गुटों में पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लल्लू परिहार अपने घर के बाहर घूम रहा था तभी उसके पास तीन आरोपी युवक आए और उस पर प्राण घातक हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया जाता है कि दोनों गुटों में पहले से ही आपसी रंजिश चली आ रही है इसी रंजिश को लेकर एक गुट ने यह हमला कर दिया।
घायल लल्लू ने अपने बयान में गोली मारने का आरोप लगाया है जबकि उसके चोट के निशान व घाव देखकर के डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया बताया है कि यह चाकू के निशान हैं। घायल के नाक, सिर, सीना एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि लल्लू परिहार हिस्ट्रीशीटर है और इस पर कई मामले दर्ज हैं।
मामला पुरानी रंजिश का है
लल्लू गोली मारना बता रहा है जबकि डॉक्टर की रिपोर्ट में चाकू के निशान बताए गए हैं। मामला पुरानी रंजिश का है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं। जयसिंह यादव, प्रभारी, फिजिकल चौकी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।