शिवपुरी। शहर के टेकरी बाजार में रहने वाले दो भाईयो में आज दोपहर टैंकर से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने तो दूसरे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में चाकू लगने के बाद युवक को चौटे आई है जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर टेकरी बाजार में पानी भरने के लिए टैंकर आया था। इस दौरान वहां रहने वाले दो भाई सोहन मित्तल(४८) व उसका छोटा भाई संजीव अपने परिवारों के साथ टैंकर से पानी भरने में जुट गई। इस दौरान पानी भरने को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ गया कि सोहन ने जहां अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया वही सोहन की पत्नी विमला व पुत्र प्रिंस ने भी संजीव के साथ मारपीट की। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा जहां पुिलस ने दोनो पक्षों की फरियाद पर क्रॉस मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।