शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम कैमरारा में रहने वाली 42 वर्षीय आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार करने वाले छह आरोपियों को आज पुलिस भारी सुरक्षा के साथ जिला चिकित्सालय में मेडीकल के लिए लेकर पहुंची और आरोपियों का करीब 2 घंटे में मेडीकल कराया गया।
स्थिति यह रही कि यहां भी आरोपियों के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। मेडीकल के बाद आरोपियों को पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि आज भी पुलिस ने मीडिया को आरोपियों से कोई बातचीत नही करने दी। उल्लेखनीय है कि आज इस मामले के 6 आरोपियों चौकीदार, ओमकार, सोबतिया, कल्लू, जनमेद और रामदयाल आदिवासी को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर पुलिस ने सभी का मेडीकल कराया और यह कार्रवाई करीब २ घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।