अमोला। करैरा अनुविभाग के अमोला स्थित ग्राम सिरसौद निवासी एक अधेड़ की आज शाम को तेज बारिश के साथ अचानक से गिरी आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद निवासी सोमराज(५०)पुत्र दुर्गा आज शाम को करीब ५ बजे अपने घर के पास से गुजर रहा था कि तभी अचानक से तेज बारिश होने लगी जिसके चलते सोमराज एक महुआ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इधर देखते ही देखते तेज आकाशीय बिजली गिरी और बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिरी जहां सोमराज खड़ा था। इस घटना में सोमराज की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।