शिवपुरी। जिले के नरवर व मायापुर थाना अंतर्गत दहेज एक्ट के मामले सामने आए है। पुलिस ने दोनो ही मामलो में पीडि़त महिलाओं की शिकायत पर आरोपी ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहले प्रकरण में मायापुर के पहाड़ाखुर्द में रहने वाली महिला रजनी पत्नी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति, ससुर नारायण व सास कुसुम उसे पिछले ६ माह से ५० हजार रूपए, एक टीवी व फ्रिज दहेज में लाने की मांग कर रहेे है। मांग पूरी न होने पर बीते रोज उन्होने मेरे साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दूसरे मामले में नरवर के मगरौनी स्थित ग्राम मायारामपुरा में रहने वाली महिला पूनम कुशवाह ने शिकायत में बताया कि उसका पति पवन कुशवाह, ससुर राधेलाल, सास मीना निवासी भारतीय विद्यालय शिवपुरी उससे दहेज में २ लाख रूपए की मांग करते है। इसी के चलते उन्होने घर से बाहर कर दिया। पुलिस ने दोनो ही मामलो में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।